चन्दीपुर ग्राम पंचायत, में इस बार महिला प्रधान है यह प्रधान पढ़ी लिखी नही है यह फतेहपुर शहर से 20/25 किलोंमिटर की दूरी पर है यहाँ पर आने जाने के लिए संम्पर्क मार्ग बना हुआ है! पर यहाँ पर प्राइवेट साधन है और लोग अपने साधन से आते जाते है इस ग्राम पंचायत में तीन गाँव आते है जिसमे चन्दीपुर ग्राम पंचायत भी सम्मलित है अन्य दो गाँव महेशपुर, गोपालपुर, आते है ये सभी गाँव छोटे-छोटे है यहाँ सभी लोग साधारण तौर-तरीके से ही रहते है! यहाँ के घर तो पक्के एवम् कच्चे बने है! पर उनका रहन-सहन साधारण ही है| लगभग सभी के पास (गाय, भैंस, बकरी, बैल) आदि जानवर भी है| जिनसे कृषि का कार्य किया जाता है| इस पंचायत में पीने के लिए पानी की व्यवस्था अच्छी है जानवरों के लिए तालाब बने हुए है जिनमें गाँव के जानवर पानी पीते है एवं गाँव के बच्चे यहाँ पर नहाते भी है गर्मियों के मौसम में ये तालाब लोगों को काफ़ी राहत देते है|

चन्दीपुर:- यह गाँव फतेहपुर शहर से 20/25 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है और यहाँ के लोग भी साधारण तौर-तरीके से रहते है एवं अपनी दिनचर्या के अनुसार कार्य करते है इस गाँव में पर्याप्त खेती है जिस में गाँव के लोग खेती करते है और अपना भारण पोषण करते है गाँव के कुछ लोग बाहर जा कर नौकरी भी करते है|

महेशपुर:- यह गाँव चन्दीपुर गाँव से 1 कि0 मी0 की दूरी पर स्थित है और यहाँ के लोग भी साधारण तौर-तरीके से रहते है एवं अपनी दिनचर्या के अनुसार कार्य करते है इस गाँव में पर्याप्त खेती है जिस में गाँव के लोग खेती करते है और अपना भारण पोषण करते है गाँव के कुछ लोग बाहर जा कर नौकरी भी करते है|

गोपलापुर:- यह भी चन्दीपुर गाँव से 1.5 कि० मी० की दूरी पर बसा हुआ एक छोटा सा गाँव है इस गाँव में पंचायत प्रधान का घर भी बना हुआ है पंचायत प्रधान महिला है और यहाँ के लोग भी साधारण तौर-तरीके से रहते है एवं अपनी दिनचर्या के अनुसार कार्य करते है इस गाँव में पर्याप्त खेती है जिस में गाँव के लोग खेती करते है और अपना भारण पोषण करते है गाँव के कुछ लोग बाहर जा कर नौकरी भी करते है|

 

One reply on “इतिहास”

Comments are closed.